वसुंधरा राजे बोलीं-कांग्रेस सरकार जाते हुए पिटारा खोल रही:पांच साल जनता को जख्म दिए,झूठे सपने दिखाए;बाली प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह के नामांकन में हुई शामिल

Jaipur Politics Rajasthan Rajasthan Elections 2023

बाली:-पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने पाली जिले के बाली विधानसभा में एक जनसभा को संबोधित किया। वसुंधरा राजे दोपहर करीब 1 बजे हैलिकॉप्टर से बाली के किला मैदान पहुंची।
वसुंधरा राजे ने सभा के दौरान कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अब जाते-जाते लोगों को राहत देने का नाटक कर रही है। ऐसा पिटारा खोल रही है, जिसमें दिखावे के अलावा कुछ नहीं है। कांग्रेस ने पूरे समय जनता को जख्म दिये। अब झूठे सपने दिखा रही है, लेकिन जनता मूर्ख नहीं है, जो झूठे इनके सपनों के झांसे में आ जाए। वसुंधरा राजे ने कहा कि आज जनता सब जानती है कि आख़िरी समय में कांग्रेस की ये राहत घोषणाएं सिर्फ चार दिन की चांदनी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के यह पांच साल राजस्थान लिए काले अध्याय के समान थे। जिसमें महिलाओं की चीखे थी, किसानों के आंसू थे। युवाओं के अरमानों पर पानी था और दलितों पर अत्याचार की कहानी थी।