Raje at Gopla Joshi Residence in Bikaner

वसुंधरा राजे 9-10 अक्टूबर को आएँगी बीकानेर

Bikaner News Politics Rajasthan

Bikaner : बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 9 व 10 अक्टूबर को बीकानेर के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान राजे देशनोक और मुकाम में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के साथ ही बीकानेर में एक जनसंवाद सभा को संबोधन करने का भी कार्यक्रम बताया जा रहा है। इसमें सूबे के पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी की पार्टी में वापसी को लेकर भी चर्चाएं है । राजे से पहले भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत और पूर्व मंत्री यूनुस खान भी बीते दिनों बीकानेर का दौरा कर चुके हैं।

राजे अपने तय दौरे के अनुसार 9 अक्टूबर को हेलीकॉप्टर से देशनोक के लिए रवाना होंगी। यहां देशनोक मंदिर में पूजा अर्चना के बाद नोखा के मुकाम में करीब 1:15 बजे पहुंचकर पूजा अर्चना करेंगी। उनका बीकानेर के गढ़ गणेश मंदिर में पूजा अर्चना का कार्यक्रम भी। राजे महारानी पदमा देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सहीराम दुसाद के घर जाएंगी। राजे पूर्व मंत्री मानिक चंद्र सुराणा के आवास पर जाकर श्रद्धांजलि देंगी। 10 अक्टूबर को राजे सुबह गोपाल जोशी के आवास पर जाकर श्रद्धांजलि देंगी। इसके बाद लक्ष्मीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगी और चूरू जिले के बंबू में जाएंगी, जहां एक मूर्ति अनावरण समारोह में वे शामिल होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *