वसुंधरा राजे आज सालासर में करेंगी शक्ति प्रदर्शन:अरुण सिंह, चंद्रशेखर भी होंगे शामिल, पूनिया​​​​​​​ ने विधायकों को जयपुर में रहने का दिया आदेश

Jaipur Politics Rajasthan

जयपुर:-राजस्थान में चुनावी साल शुरू होने के साथ ही सियासी खींचतान का सिलसिला भी शुरू हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 8 मार्च की जगह 4 मार्च यानी आज चूरू के सालासर में अपना जन्मदिन मना रही है। इस दौरान पूजा-अर्चना के साथ जनसभा और फाग उत्सव का कार्यक्रम भी रखा गया है। जिसमें वसुंधरा समर्थक नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ही बीजेपी के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर भी शामिल होंगे।

वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने सीएम हाउस घेराव की वजह से पार्टी विधायकों से जयपुर में रहने का आदेश किया है। ऐसे में अब देखना होगा बीजेपी के विधायक और नेता जयपुर प्रदर्शन में रहते हैं। या फिर सालासर जाकर वसुंधरा संघ जन्मदिन मनाते हैं। बता दें कि इससे पहले साल 2022 में वसुंधरा राजे ने केशोरायपाटन में जन्मदिन मनाया था। उस वक्त भी सतीश पूनिया के आह्वान के बावजूद 40 से ज्यादा विधायक राजे को बधाई देने केशोरायपाटन पहुंचे थे।

जनसभा को सम्बोधित करेगी राजे
वसुंधरा राजे की जन्मदिन कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। फिलहाल राजे सुबह 11:00 बजे तक सालासर में ही पूजा अर्चना करेंगी। इसके बाद वह संतों का आशीर्वाद लेकर 11:30 बजे जनता के बीच पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 4:00 बजे राजे के अभिनंदन के लिए सभा रखी गई है। जिसमें एक लाख से ज्यादा कार्यकर्ताओं की भीड़ आने का दावा किया जा रहा है। इस सभा को राजे के साथ ही उनके समर्थक नेता सम्बोधित करेंगे। वहीं जनसभा के बाद शाम 6:00 बजे फाग उत्सव का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में जन्मदिन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व मंत्री यूनुस खान और राजपाल सिंह शेखावत पिछले 48 घंटों से सालासर में मोर्चा संभाले हुए हैं।

लोगों के मन में बस्ती है वसुंधरा- राजपाल सिंह

वसुंधरा राजे के नजदीकी पूर्व यूडीएच मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने कहां की जन्मदिन को शक्ति प्रदर्शन का नाम नहीं देना चाहिए। वसुंधरा जी पहली बार नहीं, बल्कि हर बार जन्मदिन पर धार्मिक यात्राएं करती आई है। वह बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, दो बार मुख्यमंत्री रही है। ऐसे में उनको बधाई देने के लिए बीजेपी का कोई कार्यकर्ता आए। तो इसमें कोई शक्ति प्रदर्शन जैसी बात नहीं है। वहीं बीजेपी में मुक्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर शेखावत ने कहा कि वसुंधरा राजे जनता के मन में बसती है। मुझे लगता है, जो मन पर राज करेगा। वहीं राजस्थान पर राज करेगा। मेरी नजर में वसुंधरा राजे लोगों के मन है।

दरअसल, आज भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से जयपुर में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया है। जिसको लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने पार्टी विधायकों को जयपुर में रहने का आदेश दिया है। वही वसुंधरा गुटके काफी विधायक अभी से ही सालासर पहुंच गए हैं। ऐसे में चुनावी साल में शुरू हुई गुटबाजी को रोकने के लिए अब प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह राजस्थान पहुंच गए हैं। जो जयपुर में युवा मोर्चा के विरोध कार्यक्रम में शामिल होने के बाद संगठन के पदाधिकारियों के साथ सालासर जाएंगे।