बिहार के नालंदा,सासाराम में थमा हिंसा

Front-Page National

नालंदा/सासाराम:-रामनवमी के दौरान बिहार के नालंदा और सासाराम में भड़की हिंसा के बाद स्थिति अब धीरे धीरे सामान्य हो रही है। हालांकि दोनों जिलों में अभी भी इंटरनेट सेवाएं बंद रखी गई हैं। नालंदा जिला प्रशासन ने सोमवार को दावा किया कि सोमवार को कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है तथा धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। इस बीच, कहा गया है कि धारा 144 के प्रभावी प्रावधानों के अनुपालन के साथ दुकान एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को खोलने पर रोक नहीं है। हालांकि अपराह्न् 4 बजे से धारा 144 का सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा। नालंदा के डीएम शशांक शुभंकर ने बताया कि विभिन्न स्थलों पर 104 स्टैटिक दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किये गए हैं। जिला बल के अतिरिक्त अर्धसैनिक बलों की 9 कंपनी शहर में तैनात की गई है।

नालंदा में अभी तक 130 उपद्रवी गिरफ्तार-

नालंदा के डीएम ने आगे बताया कि न्य जिलों से भी 1000 से अधिक पुलिस बल शहर में तैनात किए गए हैं। इस मामले में अब तक 15 से अधिक प्राथमिकी दर्ज की गई है तथा साक्ष्यों के आधार पर अबतक 130 से अधिक उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया है।अन्य उपद्रवी तत्वों को पहचान के आधार पर गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।


सासाराम में 43 लोगों की गिरफ्तारी, 3 केस दर्ज


इधर, सासाराम की स्थिति में भी सुधार होने का दावा किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राम नवमी के बाद हुई हिंसा को रोहतास पुलिस के द्वारा नियंत्रित किया गया है। रोहतास पुलिस के द्वारा 3 प्राथमिकी दर्ज की गई है एवं अब तक 43 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। रोहतास पुलिस के द्वारा लगातार सोशल नेटवकिर्ंग साइट पर नजर रखी जा रही है।