कांग्रेस की 4 साल से बेडियो में पूरी जनता को मुक्त कराने के लिए हम यहां पर आए हैं:सीपी जोशी

Politics Rajasthan-Others

नागौर:-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कभी भारत विश्व की तरफ देखता था और आज स्थितियां बदली है और विश्व भारत की ओर देख रहा है जिन कार्यों को कई वर्षों से सिर्फ कल्पना और सपनो में देखा जाता था उसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साकार करके दिखाया हैं भारतीय जनता पार्टी एक विचार है जिससे देश का हर व्यक्ति जुड़ना चाहता है। 

शनिवार को लाडनू में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बोलते हुए सीपी जोशी ने कहा यह हमारा दुर्भाग्य है जहां राजस्थान में एक ऐसी सत्ता काबिज हैं जिसने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए, जिन कार्यों को पूर्व की केंद्र सरकारों द्वारा 50 वर्षों में नहीं किया वो कार्य 9 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर दिखाया है।

प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने सभी तेरापंथीयो और इस सस्थान का अभिनंदन, धन्यवाद ज्ञापित किया,और कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर रक्तदान में विश्व रिकॉर्ड तोडा है।

पीएम मोदी सरकार के नवाचार और निर्णायक निर्णय को भारत की जनता ने जबरदस्त  सराहा है:  अरुण सिंह

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रभारी अरुण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकारनवाचार और नेताओं को देश की जनता ने सराहा है। उन्होंने कहा कि देश के लोगों का संपूर्ण विकास तेज गति से हो रहा है । उन्होंने कहा कि वह भेदभाव से नहीं संपूर्ण लोगों के विकास की बात करते हैं ।

राजस्थान में कांग्रेस सरकार संपूर्ण 4.5 वर्षों से है अस्थिर : अर्जुन राम मेघवाल

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा राजस्थान की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, युवा वादा खिलाफि, किसान विरोधी,महिला विरोधी रही है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिछले 9 वर्ष इतिहासिक रहे हैं जिसमें भारत का बहुत तीव्र गति से विकास हुआ है।

देश के विकास में भागीरथ रूपी पीएम मोदी ने जो कार्य किया है वह सराहनीय ही नहीं वरन ऐतिहासिक भी है: गजेंद्र सिंह

केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह ने कहा भारत को विकसित देशों की पंक्ति में खड़ा करने का किसी का श्रेय जाता है तो निश्चित ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है देश और दुनिया के रहने वाले सभी भारतीयों के मन में एक नई सकारात्मक आशा का संचार हुआ है तो वह सिर्फ और सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से हुआ है।

जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि अगर सचिवालय के पीछे योजना भवन में दो करोड़ 31 लाख रुपए नगद और 1 किलो सोना मिले तो यह पता होना चाहिए कि यह विभाग किसके पास है और किस प्रकार का भ्रष्टाचार राजस्थान में फैला हुआ है। उन्होंने कहा कि अब तो स्पष्ट हो गया है कि सीएम गहलोत की सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार है।

गजेंद्र सिंह ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा केंद्र सरकार द्वारा राज्य में कांग्रेस सरकार को कई बार मौका दिए जाने के बावजूद भी आज भी राजस्थान के कई गांव के घरों में बिजली नहीं पहुंच पाई है जिसकी पूर्ण रूप से जिम्मेदार राजस्थान की कांग्रेस सरकार है।

नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा गहलोत जी अगर देना है तो वादे के अनुसार दो लेकिन राजस्थान की जनता को मूर्ख बनकर लूटो मत यहां पुलिस के गुर्गे खुलेआम वसूली करते हैं और राजस्थान के भ्रष्ट सरकार कोई कार्यवाही नहीं करती है,यह वही सरकार है जिन्होंने राजस्थान की जनता से बड़ी बड़ी घोषणा वादे किए लेकिन धरातल पर जनता को वास्तविकता में कुछ नहीं मिला,

राजेंद्र राठौड़ ने कहा कांग्रेस सरकार क्या जनता का भला करेगी जिसने बम कांड के अपराधियों के खिलाफ एक अच्छा वकील तक खड़ा नहीं कर सकी, कॉन्ग्रेस सरकार के मंत्री बलात्कार की घटनाओं को लेकर राजस्थान मर्दों का प्रदेश है ऐसे बयान देते हैं वे क्या जनता को सुरक्षित करेंगे।

उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया ने कहा जनता को पारले जी के बिस्कुट नही मिल रहे, और अशोक गहलोत को सचिवालय में बैठे बैठे सोने के बिस्कुट मिल रहे हैं, आज राजस्थान बेरोजगारी और किसान आत्महत्या में राजस्थान पूरे देश में नंबर वन पर है।

राजनीतिक प्रस्ताव सत्र नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने पेश किया, प्रस्ताव का अनुमोदन उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया, सांसद कनक मल कटारा, पूर्व मंत्री प्रभु लाल सैनी, निर्मल कुमावत ने किया।

महा संपर्क अभियान प्रदेश प्रभारी अश्विनी त्यागी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 9 वर्षों को लेकर चर्चा की। 

प्रदेश कार्यसमिति बैठक में संपूर्ण प्रदेश से पदाधिकारी,राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, अशोक परनामी, देश महामंत्री भजन लाल शर्मा, सुशील कटारा, मदन दिलावर, दीया कुमारी, राज्यवर्धन सिंह, जिलों के जिलाध्यक्ष, प्रभारी और अपेक्षित कार्यकर्ता मौजूद रहे।