सरकारी अस्पताल में डॉक्टर दम्पति की शादी की वर्षगांठ- म्यूजिक बजाय- वीडियो वायरल

Jaipur Rajasthan

उदयपुरवाटी ( झूंझुनूं)
यहां के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर दंपति की शादी की वर्षगांठ मनाए जाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वर्षगांठ पर म्यूजिक बजाए गए व पार्टी का आयोजन किया गया जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। इस सम्बंध में बीसीएमएचओ ने सम्बंधित डॉक्टर दम्पति से जवाब तलब किया है।
जानकारी के अनुसार दंत चिकित्सक सुमन मीणा व मुकेश मीणा की शादी की वर्षगांठ पर पार्टी का आयोजन किया गया। राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में नर्सिंग स्टाफ व डॉक्टर अन्य कर्मचारी पार्टी में शामिल हुए। सरकारी अस्पताल परिसर में वर्षगांठ पर केक काटा गया। फिल्मी म्यूजिक बजाए गए। अस्पताल समय में वर्षगांठ मनाए जाने के दौरान मरीजों के परेशान होने की भी जानकारी सामने आई है लेकिन डॉक्टर्स इससे इंकार कर रहे है। अब इस पार्टी के वीडियो वायरल हो रहे है। साथ ही सरकारी दफ्तर में नियम विरुद्ध इस तरह के पार्टियों का आयोजन को ग़लत ठहरा रहे है।

इनका कहना है
प्रभारी अधिकारी व सम्बंधित डॉक्टर्स दम्पति से जानकारी मांगी है, कोई बड़े आयोजन से इनकार किया है, छोटी पार्टी जरूर किये जाने की बात सामने आई है , जिसके चलते जवाब मांगा है।
डॉ.मुकेश भूपेश* ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी

शादी की वर्षगांठ थी, स्टाफ ने जिद की तो चाय नाश्ता मंगवाकर केक काटा गया था, ओपीडी समय के बाद यह छोटा सा आयोजन किया गया था , किसी ने छोटे स्पीकर पर गाने भी बजा दिए।
डॉक्टर मुकेश मीना , दंत चिकित्सक उदयपुरवाटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *