राहुल बोले-मणिपुर में जो हुआ,वह भाजपा की आइडियोलॉजी:PM वहां नहीं गए,जैसे वो देश का हिस्सा ही नहीं

Front-Page National Politics

मिजोरम:-कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि कुछ दिनों पहले मैं भारत जोड़ो यात्रा से कन्याकुमारी से कश्मीर तक चला। जिसका आइडिया भाजपा और RSS की ओर से देश में फैलाई गई विचारधारा से लड़ना था।अगर हम देश में ध्यान से देखें तो बीजेपी की आइडियोलॉजी साफ नजर आएगी। मणिपुर में जो हो रहा है, उससे पता चलता है कि बीजेपी की आइडियोलॉजी क्या कर सकती है। वहां सैकड़ों लोग मार दिए गए, महिलाओं से छेड़ाछाड़ हुई, उनका रेप हुआ। बच्चों को मार दिया गया, लोगों के घर जलाए जा रहे हैं। इसके बाद भी पीएम ने मणिपुर का दौरा नहीं किया। ऐसा लगता है कि पीएम के लिए मणिपुर देश का हिस्सा नहीं है। इसीलिए वे मणिपुर को महत्व नहीं दे रहे हैं। उन्होंने मिजोरम के लुंगलेई में जनसभा को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। वे दो दिन (16-17 अक्टूबर) के मिजोरम दौरे पर हैं।