जयपुर 18 सितम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत चलाये जा रहे शहरी सेवा शिविर के दौरान गुरूवार को प्रदेष में 1 हजार 418 पट्टे दिये गये। जिसमें से नगरीय निकायों मंे 1 हजार 175 पट्टे, विकास प्राधिकरणो, नगरीय विकास न्यासों में विभिन्न प्रकार के 243 पट्टे दिए गये।
शिविरों में समस्याओं के त्वरित निस्तारण से खिले आमजन के चेहरे
नगरीय निकायों में कृषि भूमि पर बसी स्वीकृत योजनाओं के अन्तर्गत पट्टों के 703 प्रकरण, 69ए के अन्तर्गत जारी पट््टों के 86 प्रकरण, नाम हस्तान्तरण के 544 प्रकरण, भवन मानचित्र के 225 प्रकरण, निकाय/न्यास/प्राधिकरण की स्वयं की योजना के अंतर्गत 196 पट्टे जारी, कच्ची बस्ती नियमन के अन्तर्गत 47 पट्टे जारी, लीज होल्ड से फ्री होल्ड के 67 पट्टे जारी, बकाया लीज जमाकर जारी फ्री होल्ड लीज मुक्ति के 51 प्रकरण, अपंजीकृत पट्टों को पुर्नवैध कर पंजीकरण कराने के 47 प्रकरण, पूर्व में जारी पट्टों के समर्पण के पश्चात् पुनः पट्टा जारी करने के 29 प्रकरण, खांचा भूमि आवंटन के 4 प्रकरण।
इसी के साथ ही जन्म-मृत्यु/विवाह पंजीयन के 4 हजार 467 प्रकरण, स्ट्रीट लाईट लगाने/मरम्मत के 2 हजार 980 प्रकरण, निराश्रित पशुओं को पकड़ने के 354 प्रकरण, ईडब्यूएस प्रमाण-पत्र के 172 प्रकरण, फायर एनओसी के 94 प्रकरण, ट्रेड लाईसेन्स के 9 प्रकरण, साईनेज लाईसेन्स के 13 प्रकरण, पीएम स्वनिधि योजना के 140 प्रकरण, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के अन्तर्गत 594 लाभार्थियों का पंजीकरण संबंधित प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया है।
नर सेवा नारायण सेवा को चरितार्थ करते शहरी सेवा शिविर के दौरान आमजन में खासा उत्साह व संतोष देखने को मिल रहा है।

