राजस्थान में 183 RAS अधिकारियों के तबादले,कार्मिक विभाग ने जारी किए आदेश

Jaipur Rajasthan

जयपुर: राजस्थान सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 183 RAS अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार कई अधिकारियों को अलग-अलग जिलों में उपखंड अधिकारी (SDM) और अन्य प्रशासनिक पदों पर नियुक्त किया गया है।

तबादला सूची के मुताबिक भवानी सिंह को बयाना, दामोदर सिंह को इटावा, प्रभजोत सिंह गिल को खाजूवाला और ओम प्रकाश मीणा को जमवारामगढ़ का उपखंड अधिकारी बनाया गया है। वहीं मोहर सिंह मीना को मण्डरायल, ललित मीणा को माधोराजपुरा, दीपक मित्तल को सांगोद और दिलीप सिंह को चित्तौड़गढ़ में SDM की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा सुनील शर्मा को अरनोद (प्रतापगढ़), जयन्त कुमार को टोडारायसिंह, पंकज गढ़वाल को फतेहपुर, मांगी लाल को सवाईमाधोपुर और जीतू कुलहरी को डेगाना का उपखंड अधिकारी नियुक्त किया गया है।

सूची में डॉ. अर्चना व्यास को जोधपुर दक्षिण, मोनिका जाखड़ को मलसीसर, सुप्रिया को जमवारामगढ़ और हेमराज गुर्जर को सीकरी (डीग) में उपखंड अधिकारी लगाया गया है। अनिल कुमार को चिकली (डूंगरपुर), जवाहर लाल जैन को लाखेरी (बूंदी) और दिव्या को तिजारा (खैरथल-तिजारा) की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं उपेन्द्र कुमार शर्मा को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड में उप सचिव, अपूर्वा परवाल को आयोजना विभाग में यंग प्रोफेशनल प्रोग्राम का विशेषाधिकारी और हरि सिंह देवल को नगर निगम, उदयपुर में उपायुक्त नियुक्त किया गया है।कार्मिक विभाग के आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं।