बेनीवाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश आज अव्यवस्थाओं के अंधकार में डूबा हुआ है। किसानों और युवाओं को हर जगह संघर्ष करना पड़ रहा है — चाहे वो नौकरी पाने की लड़ाई हो या न्याय की मांग।
“भजनलाल जी खुद पर्ची से मुख्यमंत्री बने हैं और अब अधिक से अधिक सत्ता भोगना चाहते हैं। यही कारण है कि वे अपने ही मंत्रियों और विधायकों की बात नहीं सुन रहे चाहे वो SI भर्ती रद्द करने की बात हो चाहे RAS ओर फर्स्ट ग्रेड की तिथि आगे बढ़ाने की बात हो।
बेनीवाल ने आगे कहा कि
कांग्रेस इस पूरे मामले में चुप है क्योंकि उन्हें पता है कि चुनाव अभी साढ़े तीन साल दूर हैं। इसलिए युवाओं के साथ हो रहे अन्याय से उन्हें कोई सरोकार नहीं है।”
लक्ष्य स्पष्ट है: SI भर्ती रद्द और RPSC का पुनर्गठन
शहीद स्मारक पर भारी बारिश के बीच दिए गए अपने संबोधन में बेनीवाल ने दो टूक कहा कि
हमारी मांगें पूरी होकर रहेंगी — SI भर्ती रद्द करवाना और RPSC का पुनर्गठन ही हमारा एकमात्र लक्ष्य है। जब तक सरकार इन मांगों को नहीं मानती, यह आंदोलन जारी रहेगा।

