जयपुर — राजस्थान सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 67 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के तबादले किए हैं। कार्मिक विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।
नए आदेशों के अनुसार, RAS जितेन्द्र सिंह नरूका को भूमि अवाप्ति अधिकारी, नगर विकास न्यास अलवर नियुक्त किया गया है, जबकि RAS आकाश दीप अरोड़ा को उपायुक्त SMSA एवं राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद, जयपुर बनाया गया है।
डॉ. नरेंद्र चौधरी को अतिरिक्त निदेशक साक्षरता एवं सतत शिक्षा जयपुर, अनुराणा गोगिया को शासन उप सचिव कला, संस्कृति एवं साहित्य विभाग जयपुर, और राकेश कुमार प्रथम को उपायुक्त (कर अपवंचन) वाणिज्यिक कर विभाग जयपुर नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा, डॉ. प्रभा व्यास को एचसीएम रीपा जयपुर में अतिरिक्त निदेशक, नरेंद्र कुमार वर्मा को अतिरिक्त कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) जयपुर (पूर्व), और डॉ. राष्ट्रदीप यादव को शासन उप सचिव नगरीय विकास एवं आवासन विभाग जयपुर के पद पर लगाया गया है।
जितेंद्र कुमार पांडेय को नाथद्वारा मंदिर मंडल का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है, जबकि बिरदी चंद गंगवाल दौसा के एडीएम होंगे।
सरकार ने कहा है कि यह फेरबदल प्रशासनिक कार्यक्षमता बढ़ाने और सुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है।

