केजरीवाल बोले-PM ने ऑपरेशन झाड़ू लॉन्च किया:AAP नेताओं को गिरफ्तार करेंगे,अकाउंट फ्रीज करेंगे,पार्टी दफ्तर बंद कराएंगे

Front-Page National

नई दिल्ली:-दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को AAP सांसदों, विधायकों और नेताओं के साथ भाजपा हेडक्वार्टर पर प्रदर्शन के लिए मार्च किया।

वे दोपहर 12 बजे आम आदमी पार्टी (AAP) के ऑफिस पहुंचे और आधे घंटे बाद पार्टी नेताओं के साथ 800 मीटर दूर भाजपा हेडक्वार्टर की ओर कूच कर गए।

हालांकि प्रदर्शन किसी बड़े नेता की गिरफ्तारी के बिना करीब 1:30 बजे खत्म हो गया। पुलिस ने कुछ AAP समर्थकों को हिरासत में लिया, जिन्हें कुछ देर बाद छोड़ दिया गया।

पुलिस ने प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। भाजपा ऑफिस के बाहर धारा 144 लगा दी थी। साथ ही आने-जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी थी।

अरविंद केजरीवाल ने 18 मई को स्वाति मालीवाल से मारपीट के आरोपी अपने PA बिभव कुमार की गिरफ्तारी के बाद वीडियो जारी कर भाजपा हेडक्वार्टर पर प्रदर्शन की घोषणा की थी।

उन्होंने आज कहा- भाजपा ने हमें खत्म करने के लिए तीन प्लान बनाए हैं, पहला- चुनाव बाद पार्टी के अकाउंट फ्रीज किए जाएंगे। दूसरा- पार्टी के बड़े नेताओं को गिरफ्तार किया जाएगा। तीसरा- पार्टी दफ्तर खाली कराया जाएगा।

उधर, AAP के प्रदर्शन के बीच स्वाति मालीवाल ने पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा- कभी निर्भया के लिए इंसाफ मांगने वाले अब आरोपी (बिभव कुमार) का साथ दे रहे हैं।