जयपुर में पुलिस अधिकारियों के तबादले,48 सीआई और 3 एसआई को नई जिम्मेदारी

Jaipur Rajasthan

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने एक बड़ा आदेश जारी करते हुए जयपुर सिटी में 48 सीआई (सर्कल इंस्पेक्टर) और 3 एसआई (सब-इंस्पेक्टर) का तबादला किया है। खास बात यह है कि इस बार तीन एसआई को जयपुर के दो महत्वपूर्ण थानों की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि पुलिस लाइन में बड़ी संख्या में सीआई उपलब्ध हैं।

प्रमुख थानों में बदलाव
आदेश के अनुसार, रत सिंह को नाहरगढ़, आशुतोष को गांधी नगर और श्याम सुंदर को सिंधी कैंप जैसे व्यस्ततम थानों का प्रभार दिया गया है। इन सभी को तुरंत नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रमुख थानों में नए एसएचओ

  • महेश शर्मा: बस्सी
  • श्रीराम मीणा: तुंगा
  • धर्मेंद्र शर्मा: एसएमएस
  • महावीर यादव: करणी विहार
  • मनीष शर्मा: सेज
  • भरत लाल मीणा: बिंदायका

महिला अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी
महिला पुलिस अधिकारियों को भी अहम थानों का प्रभार दिया गया है:

  • कविता: कालवाड़
  • इंदु शर्मा: महिला थाना साउथ
  • एकता राज: महिला थाना नॉर्थ
  • पूनम कुमारी: मेट्रो थाना
  • संतरा मीणा: ज्योति नगर
  • गुंजन वर्मा: महेश नगर

दुर्घटना इकाई और अन्य पदों पर नियुक्तियां

  • माधो सिंह: दुर्घटना इकाई वेस्ट
  • दिलीप कुमार सोनी: दुर्घटना इकाई नॉर्थ
  • मनोज बेरवाल: दुर्घटना इकाई साउथ
  • उमेश बेनीवाल: दुर्घटना इकाई ईस्ट

अन्य प्रमुख पद:

  • नवरत्न धौलिया: टीआई बर्ड (नॉर्थ)
  • गौतम डोटासरा: टीआई प्रथम (साउथ)
  • रमेश पारीक: टीआई थर्ड (ईस्ट)

पुलिस लाइन में तैनाती
इंस्पेक्टर जयदेव सिंह, लक्ष्मी नारायण, राज कुमार मीणा, अब्दुल वहीद, और मंजुला मीणा को पुलिस लाइन में तैनात किया गया है।

जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में इन बदलावों को व्यवस्था को और अधिक कुशल बनाने के लिए उठाया गया कदम माना जा रहा है।