आईपीएल 2025:पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 37 रन से हराया,लगातार दूसरी जीत

Front-Page Sports TATA IPL 2025

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के 54वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 37 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ पंजाब की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि लगातार तीसरी हार झेलने वाली लखनऊ सातवें स्थान पर खिसक गई है।

धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 236 रन बनाए। टीम के सलामी बल्लेबाज़ प्रभसिमरन सिंह ने ताबड़तोड़ 91 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 7 छक्के शामिल थे। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 45 रन और शशांक सिंह ने नाबाद 33 रन का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 199 रन ही बना सकी। आयुष बडोनी ने 74 और अब्दुल समद ने 45 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज़ कुछ खास नहीं कर सके। पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट झटके, वहीं अजमतुल्लाह ओमरजई को 2 विकेट मिले।

पंजाब की यह जीत प्लेऑफ की दौड़ में उसे मज़बूती देती है, जबकि लखनऊ के लिए हालात अब चुनौतीपूर्ण हो गए हैं।\