आज का राशिफल 5 मई 2025,सोमवार

Jyotish Jyotish/Religion

आज का राशिफल सोमवार,5 मई 2025

मेष(Aries) मेष राशि के लोगों के लिए रविवार का दिन विशेष रूप से शुभ साबित हो सकता है। करियर में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के प्रबल योग बन रहे हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो आपके प्रदर्शन की सराहना होगी और प्रमोशन या बोनस की संभावनाएं बनेंगी। बिज़नस करने वालों के लिए किसी बड़ी डील या निवेश को फाइनल करने का सुनहरा अवसर है। मल्टी-सोर्स इनकम की शुरुआत हो सकती है। साथ ही, नए प्रॉजेक्ट्स के लिए फाइनेंसर या साझेदार मिल सकते हैं।

वृष(Taurus) वृषभ राशि के लिए यह दिन पेशेवर सफलता और प्रगति से भरा हो सकता है। जो लोग जॉब में बदलाव की सोच रहे हैं, उन्हें नया ऑफर मिल सकता है। किसी लॉजिस्टिक्स या कानूनी मसले का समाधान आपको राहत देगा। कार्यस्थल पर आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स और नए आइडियाज़ से सीनियर्स प्रभावित होंगे। दिन के अंत में थोड़ी मानसिक थकावट हो सकती है लेकिन सकारात्मक परिणाम जरूर मिलेंगे। आपका मन संतुष्‍ट रहेगा।

मिथुन(Gemini) मिथुन राशि वालों के लिए दिन रचनात्मक सोच और रणनीतिक कार्यों के लिए आदर्श है। मीडिया, लेखन, डिजाइनिंग या सॉफ्टवेयर से जुड़े लोग नए कॉन्ट्रैक्ट या फ्रीलांस प्रॉजेक्ट हासिल कर सकते हैं। रुके हुए काम तेज़ी से पूरे होंगे जिससे आपको आर्थिक लाभ होगा। यदि आप कोई बिजनस आइडिया लॉन्च करना चाहते हैं, तो आज का दिन शुभारंभ के लिए उत्तम है। वरिष्ठों से मार्गदर्शन लेना लाभकारी रहेगा। आपके धन में वृद्धि के योग हैं।

कर्क(Cancer) कर्क राशि के जातकों के लिए दिन मनोरथ सिद्धि और कार्यसिद्धि का है। आज आप जो भी कार्य निष्ठा से करेंगे, उसमें सकारात्मक परिणाम आएंगे। ऑफिस में टीम वर्क अच्छा रहेगा और आपकी सोच को नेतृत्वकर्ता के रूप में सराहा जाएगा। व्यवसाय में कोई पुराना कस्टमर दोबारा जुड़ सकता है जिससे रेगुलर इनकम बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए ट्रांसफर या प्रमोशन की बात आगे बढ़ सकती है। आपको धन लाभ भरपूर मात्रा में होगा।

सिंह(Leo) सिंह राशि के लिए दिन काफी व्यस्तता और उपलब्धियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई ज़िम्मेदारियां मिलने की संभावना है, जिनके साथ तरक्की और आर्थिक लाभ जुड़ा रहेगा। हालांकि, ऑफिस में कोई सीनियर आपकी तरक्की से ईर्ष्या कर सकता है, इसलिए सतर्क रहें। बिजनस में क्लाइंट्स की डिमांड बढ़ेगी और आप नए सौदे तय कर सकते हैं। शाम के समय मन को प्रसन्न करने वाला कोई समाचार मिलेगा। आपके धन में वृद्धि होगी और कारोबार में सफलता हासिल होगी।

कन्या(Virgo) कन्या राशि के लिए दिन स्थिरता और आत्मविश्लेषण का है। हर निर्णय धैर्य और विवेक से लें। किसी ऑफिस सहयोगी से मतभेद हो सकता है, इसलिए संयम रखें। फाइनेंशियल मामलों में आज छोटे निवेश आपको भविष्य में बड़ा रिटर्न दे सकते हैं। नौकरी बदलने या वर्क फ्रॉम होम ऑप्शन पर भी विचार कर सकते हैं। शाम के बाद परिस्थितियां अनुकूल बनेंगी और आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपको कहीं से कोई अच्‍छा प्रस्‍ताव भी मिल सकता है।
 

तुला(Libra) तुला राशि के जातकों के लिए दिन समझौते और समाधान का है। पुरानी प्रफेशनल समस्याएं हल हो सकती हैं। जो लोग लीगल, काउंसलिंग या एडवाइज़री क्षेत्र में हैं, उन्हें सम्मान और लाभ मिलेगा। ऑफिस में आपको किसी इनोवेटिव आइडिया पर काम करने का मौका मिल सकता है। फैमिली बिजनस में सुधार होगा। पैसों के मामले में आज सतर्क रहें और दस्तावेज़ों की जांच अच्छे से करें। आपके मान सम्‍मान में वृद्धि होगी और आर्थिक मामलों में लाभ होगा।

वृश्चिक(Scorpio) वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन ऊर्जा और प्रगति से भरा रहेगा। दिनभर में कई ऐसे प्रस्‍ताव आपको मिल सकते हैं जो आपको कई गुना मुनाफा करवाएंगे और आपकी तरककी होगी। नौकरीपेशा लोगों को नई ज़िम्मेदारियां मिलेंगी जो आगे चलकर प्रमोशन का रास्ता खोलेंगी। व्यापार में कोई नया अनुबंध हो सकता है जिससे आपको बड़ा लाभ मिलेगा। साथ ही, लोन या टैक्स से जुड़े मामलों में राहत की संभावना है। आपको कहीं से कोई काम की जानकारी मिल सकती है।

धनु(Sagittarius) धनु राशि के लोगों के लिए दिन नई संभावनाओं और प्रयोगों का है। जोखिम लेने से न डरें, क्योंकि बड़ा लाभ आपके इंतजार में है। आपका नेटवर्किंग स्किल काम आएगा। बिजनस पार्टनर के साथ कोई नई योजना बन सकती है। नौकरी में नई भूमिका या विभाग परिवर्तन के योग हैं। हालांकि, खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, क्योंकि किसी जान-पहचान वाले की मदद के लिए धन देना पड़ सकता है। आपके लिए लाभ के योग हैं और मान सम्‍मान में वृद्धि होगी।

मकर(Capricorn) मकर राशि के जातकों के लिए दिन संतुलन और कड़ी मेहनत का है। बिजनस में पार्टनरशिप से लाभ होगा और कोई डील फाइनल हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को एक साथ कई कार्यों को संभालना पड़ सकता है जिससे मानसिक दबाव बढ़ेगा। बच्चों से जुड़ा कोई करियर निर्णय आपकी प्राथमिकता में रहेगा। कोई सरकारी लाभ या टैक्स रिलीफ भी मिल सकता है। नियमों का पालन करें और लंबे टर्म प्लानिंग पर फोकस करें।

कुंभ(Aquarius) कुंभ राशि के लोगों को प्रफेशनल फील्ड में ध्यान और सतर्कता के साथ काम करना होगा। जल्दबाज़ी से नुकसान हो सकता है, खासकर फाइनेंशियल डील्स में। बिजनस में वृद्धि की संभावना है लेकिन कोई पुराना बकाया परेशान कर सकता है। नौकरी में आपको ट्रेनिंग या नई तकनीक सीखने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि थकान के कारण प्रॉडक्टिविटी पर असर पड़ सकता है। आपको मेहनत थोड़ी अधिक करनी पड़ सकती है।

मीन(Pisces) मीन राशि वालों का दिन व्यावसायिक उत्थान और आत्मविश्वास से भरा हो सकता है। बिजनस में रिस्क लेना लाभकारी रहेगा, खासकर नवीन परियोजनाओं या डिजिटल क्षेत्र में। कार्यस्थल पर आप किसी कोच या सीनियर की तरह मार्गदर्शक की भूमिका निभा सकते हैं। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो अब सही समय है। किसी ज़रूरतमंद की मदद करने से आपके भाग्‍य में उन्‍नति होगी।