सोनल-शलाेनी माहेश्वरी चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से समाज सेवी गोकुल माहेश्वरी और दैनिक भास्कर के संयुक्त तत्वावधान में तरूछाया नगर स्थित पुरुषोत्तम मेमाेरियल एंड चेरिटेबल ट्रस्ट परिसर में बच्चों के लिए मोटिवेशन टॉक किया गया। माहेश्वरी ने कहा कि बच्चों काे उनकी प्रतिभा दिखाने का माैका देना चाहिए। वहीं अच्छा परफाॅर्मेंश करने वाले बच्चाें काे प्राेत्साहित जरूर करें, ताकि अाैर बच्चे भी उनसे कुछ नया सीख सकें। वहीं, सुरेश पाटोदिया ने कहा कि अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए हमेशा ऊर्जावान बना रहना जरूरी है। बच्चों की लोकप्रिय मैगजीन यंग भास्कर, बाल भास्कर भी अपने प्रेरणादायक आर्टिकल्स और ज्ञानोपयोगी कंटेंट की वजह से बच्चो के लिए एक मार्गदर्शक का काम कर रही है। इसिलए ट्रस्ट इन दोनों मैगजीन को बच्चों को नियमित रूप से वितरित करवाता है। इस दाैरान बच्चाें काे ज्योमेट्री बॉक्स भी उपहार स्वरुप वितरित किए गए। टाॅक शाेक में ट्रस्ट की सचिव संनुसूइया भी माैजूद रही।”

