पंजाब किंग्स ने 11 साल के लंबे इंतजार के बाद आईपीएल फाइनल में जगह बना ली है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए क्वालिफायर-2 मुकाबले में पंजाब ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से शिकस्त दी। अब फाइनल में पंजाब का मुकाबला 3 जून को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा।
204 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब ने 19 ओवर में ही जीत दर्ज कर ली। कप्तान श्रेयस अय्यर ने छक्का लगाकर टीम को फाइनल का टिकट दिलाया। उन्होंने 41 गेंदों पर नाबाद 87 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 8 छक्के शामिल थे।
नेहल वाधेरा ने 48 और जोश इंग्लिस ने 38 रन की अहम पारियां खेलीं। गेंदबाजी में अश्विनी कुमार ने दो विकेट चटकाए।
मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 203 रन बनाए थे। तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ने समान रूप से 44-44 रन बनाए, जबकि जॉनी बेयरस्टो ने 38 रन जोड़े। पंजाब की ओर से अजमतुल्लाह उमरजई को दो विकेट मिले।

