
अहमदाबाद : अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-159 को तकनीकी खामी के कारण रद्द कर दिया गया है। यह फ्लाइट 12 जून को हुए प्लेन क्रैश के बाद अहमदाबाद से लंदन जाने वाली पहली उड़ान थी। फ्लाइट की निर्धारित उड़ान समय दोपहर 1:10 बजे था, लेकिन टेक ऑफ से कुछ घंटे पहले ही तकनीकी समस्या का पता चला।
यात्री प्रतीक पंड्या ने इस रद्दीकरण पर नाराजगी जताई और कहा, “इस तरह से जनता को परेशान मत करो। यहां आने के बाद यह बताया जाता है कि फ्लाइट रद्द कर दी गई है। अब 250 लोग क्या करेंगे? कहां रहेंगे?” उन्होंने एयरलाइंस की ओर से उचित व्यवस्था नहीं किए जाने का भी विरोध किया। जानकारी के मुताबिक, आज की फ्लाइट को अगले दिन के लिए फिर से शेड्यूल किया जाएगा।

