सोनल सलोनी माहेश्वरी चेरिटेबल ट्रस्ट के गोकुल माहेश्वरी और दैनिक भास्कर के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय ज्योति नगर करतारपुरा के परिसर में आज बच्चो को बाल भास्कर, यंग भास्कर और ज्योमेट्री बॉक्स वितरित किये। बच्चो को ये सब मितले ही उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। बाल भास्कर वितरण कार्यक्रम में गोकुल माहेश्वरी ने कहा कि दैनिक भास्कर की ओर से प्रकाशित बाल भास्कर की पुस्तकों से बच्चो को ज्ञानवर्धक, शैक्षिक व बौद्धिक विकास में सहायक सिद्ध होगी। इस तरह के मैगजीन्स से बच्चो को जीवन में बहुत कुछ सीखने को मिलता है। इससे मानसिक और शारीरिक विकास होता है। आज के समय में बच्चे मोबाइल की लत में फंसते जा रहे हैं। ऐसे में बाल भास्कर जैसी मैगजीन उन्हें पढ़ाई और खेलकूद की ओर प्रेरित करती है। साथ ही सुरेश पाटोदिया ने बच्चो को भविष्य में मन लगाकर पढ़ाई करने और खेलों में भाग लेने की सलाह दी गई। साथ ही उन्होंने बच्चो को मन लगा कर पढ़ाई करने की सलाह भी दी।
इस कार्यक्रम में स्कूल प्रिंसिपल भारती वर्मा और ज्योति शर्मा आशा जैन और शशि मीणा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

