भजनलाल शर्मा की मैराथन बैठकें,भरतपुर विकास परियोजनाओं को दी रफ्तार

Jaipur Rajasthan

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को सुबह 12 बजे से रात 11:30 बजे तक मुख्यमंत्री सचिवालय में मैराथन बैठकों की श्रृंखला चलाई। इसमें जल संसाधन, IGNP & CAD, ऊर्जा विभाग और भरतपुर विकास से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की गई। उन्होंने बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग करते हुए मॉडल सड़कें, ड्रेनेज सिस्टम, चौराहा सौंदर्यीकरण और सड़क चौड़ीकरण जैसे प्रोजेक्ट्स को गति देने के निर्देश दिए।