Skip to content
Thursday, July 23, 2026
Bharat 360 News

Bharat 360 Degree News

Round the clock, Around the world

  • National
  • Rajasthan
    • Jaipur
    • Jodhpur
    • Kota
    • Ajmer
    • Udaipur
    • Bikaner
    • Bharatpur
  • Business
  • Politics
    • Rajasthan Elections 2023
    • Himachal Elections 2022
    • Gujarat Elections 2022
  • International
  • Sports
  • Cricket
    • TATA IPL 2025
  • Entertainment
  • Youth
  • Jyotish/Religion
  • Language
    • हिंदी
    • English
site mode button

ICICI बैंक ने घटाया मिनिमम बैलेंस,अब शहरों में ₹15,000,छोटे शहरों में ₹7,500 और गांवों में ₹2,500

Business Front-Page
Wednesday, 13 August 2025, 23:23Wednesday, 13 August 2025, 23:23Bharat 360 Reporter

ICICI बैंक ने खाताधारकों को राहत देते हुए मेट्रो और शहरी इलाकों के लिए सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस की सीमा 50,000 रुपये से घटाकर 15,000 रुपये कर दी है। सेमी-अर्बन (अर्ध-शहरी) इलाकों में यह लिमिट अब 7,500 रुपये और ग्रामीण क्षेत्रों में पहले की तरह 2,500 रुपये ही रहेगी।

बैंक ने स्पष्ट किया है कि तय सीमा से कम बैलेंस रखने पर ग्राहकों को पेनल्टी देनी पड़ सकती है। यह नया नियम 1 अगस्त 2025 के बाद खोले गए नए खातों पर लागू होगा।

इससे पहले, ICICI ने मेट्रो और शहरी इलाकों के लिए मिनिमम बैलेंस 50,000 रुपये, सेमी-अर्बन में 25,000 रुपये और ग्रामीण इलाकों में 10,000 रुपये तय किया था, जो 2015 के बाद पहली बार इतनी बड़ी वृद्धि थी।

वहीं, मंगलवार को गुजरात में एक कार्यक्रम के दौरान RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि सेविंग अकाउंट में मिनिमम बैलेंस तय करने का अधिकार बैंकों के पास है और इसमें RBI का कोई हस्तक्षेप नहीं होता।

देश के अन्य बड़े बैंकों में मिनिमम बैलेंस और पेनल्टी के नियम अलग-अलग हैं—

  • SBI: 2020 से सभी सेविंग अकाउंट्स जीरो-बैलेंस, कोई पेनल्टी नहीं।
  • PNB: जुलाई 2025 से पेनल्टी समाप्त, जीरो-बैलेंस खाते उपलब्ध।
  • HDFC: मेट्रो में ₹10,000, छोटे शहरों में ₹5,000, ग्रामीण में ₹2,500, पेनल्टी ₹600 तक।
  • एक्सिस बैंक: मेट्रो में ₹12,000, छोटे शहरों में ₹5,000, ग्रामीण में ₹2,500, पेनल्टी खाता प्रकार पर निर्भर।
  • बैंक ऑफ बड़ौदा: जुलाई 2025 से सामान्य खातों पर पेनल्टी समाप्त, कुछ प्रीमियम खातों में ₹500–₹2,000 का नियम लागू।
Tagged ICICI BankSavings AccountThe minimum balance limit in savings account has been reduced from Rs 50000 to Rs 15000This limit will now be Rs 7500 in semi-urban areas and Rs 2500 in rural areas as before

Post navigation

राज्य में 75 स्थानों पर 17 अगस्त से 02 अक्टूबर तक आयोजित होंगी विभिन्न सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गतिविधियां
भजनलाल शर्मा की मैराथन बैठकें,भरतपुर विकास परियोजनाओं को दी रफ्तार

You May Like

जेपी नड्डा ने उद्योग जगत से की बैठक,केमिकल-पेट्रोकेमिकल सेक्टर के विकास का रोडमैप तैयार

Thursday, 23 April 2026, 23:49Thursday, 23 April 2026, 23:49Bharat 360 Reporter

अरुणाचल मे गरजे अमित शाह:अरुणाचल के लोग नमस्ते नहीं,जयहिंद बोलते हैं;कोई यहां कब्जा नहीं कर सकता, गृहमंत्री के दौरे पर चीन को आपत्ति

Monday, 10 April 2023, 18:57Monday, 10 April 2023, 18:57Bharat 360 Reporter

मॉर्निंग कंसल्ट सर्वे में पीएम मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, 67% अप्रूवल रेटिंग के साथ फिर शीर्ष पर

Wednesday, 25 March 2026, 18:48Wednesday, 25 March 2026, 18:49Bharat 360 Reporter

About Us

Bharat 360° News is a free for all news portal that publishes latest and most authentic news as it happens.

Share News :  news@bharat360degree.com

Email: contact@bharat360degree.com

Follow Us

Breaking-News breaking-news-english Front-Page Front Page English International Jaipur Jodhpur Jyotish Jyotish/Religion Kota Loksabha Election National National English Politics Rajasthan Rajasthan-Others Religion Sports Trending Uncategorized

0+

Active Users

Copyright © Three 60 Degree Medialabs Pvt. Ltd. | Theme: News Portal by Mystery Themes.