जयपुर, 14 सितम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के शिवदासपुरा में रिंगरोड़ पर कार हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
शर्मा ने इस हृदय विदारक हादसे पर शोक प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत पुण्य आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

