जयपुर, 25 सितंबर। राज्य सरकार 10 दिसंबर को प्रस्तावित प्रवासी राजस्थानी दिवस से पूर्व देश-विदेश में प्रवासी राजस्थानी मीट का आयोजन कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को हैदराबाद में प्रवासी राजस्थानी मीट में शिरकत करने के साथ ही विभिन्न आयोजनों में हिस्सा लेंगे।
शर्मा अपनी एक दिवसीय यात्रा के दौरान प्रसिद्ध आईटी एवं फार्मा कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ प्रदेश में निवेश के विषय पर विस्तृत चर्चा करेंगे और वन टू वन मीटिंग भी करेंगे। साथ ही, शर्मा प्रमुख समाजसेवियों और भामाशाहों के साथ संवाद भी करेंगे।

