यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि:उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने किया बसों का औचक निरीक्षण

Jaipur Rajasthan

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने सीकर प्रवास से जयपुर लौटते समय चौमू बायपास पर राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) और दो निजी स्लिपर बसों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बसों में पाई गई खामियों को लेकर उन्होंने चालक और परिचालक को सुधार के निर्देश दिए।

डॉ. बैरवा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए ताकि भविष्य में जैसलमेर जैसी दुर्घटनाएं दोबारा न हों।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और यातायात की सुगमता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।