राजस्थान की उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दिया कुमारी बुधवार को सुबह 11 बजे विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट प्रस्तुत करेंगी। बजट से पहले उन्होंने मंगलवार को उपमुख्यमंत्री कार्यालय में प्रस्तावित बजट को अंतिम रूप दिया।
इस अवसर पर वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में प्रमुख शासन सचिव (वित्त) वैभव गालरिया, शासन सचिव वित्त (व्यय) टीना सोनी, शासन सचिव वित्त (बजट) राजन विशाल, शासन सचिव वित्त (राजस्व) कुमारपाल गौतम और निदेशक वित्त (बजट) बृजेश किशोर शर्मा शामिल हुए।
राज्य सरकार के इस बजट को आगामी वित्तीय वर्ष के लिए विकास, राजकोषीय प्रबंधन और नीतिगत प्राथमिकताओं की दिशा तय करने वाला अहम दस्तावेज माना जा रहा है।

