डरबन (दक्षिण अफ्रीका)।
दक्षिण अफ्रीका के डरबन में भारतीय कॉन्सुल जनरल नितिन येओला द्वारा आयोजित एक विशेष रात्रिभोज में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सांस्कृतिक एवं सामाजिक संबंधों को मजबूत करने पर बल दिया गया।
इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रवासी भारतीय समुदाय की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि भारत की संस्कृति और परंपराएं विश्वभर में अपने मानवीय मूल्यों से लोगों को जोड़ती हैं।
रात्रिभोज में KZN प्रांत के प्रीमियर थामीन्तुली, दक्षिण अफ्रीका सरकार में वन एवं मत्स्य पालन मंत्री नरेंद्र सिंह, और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पौत्री इला गांधी सहित भारतीय मूल के कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में दोनों देशों के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों पर चर्चा हुई और प्रवासी भारतीय समुदाय के प्रयासों की सराहना की गई। शेखावत ने कहा कि ऐसे संवाद भारत-संस्कृति की वैश्विक उपस्थिति को और सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

