जोधपुर । राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री व जोधपुर और फलोदी जिले के प्रभारी मंत्री मदन दिलावर शनिवार को जोधपुर पहुंचे। जहाँ उन्होंने जोधपुर मंडोर क्षेत्र के दो राजकीय विद्यालयों का औचक निरिक्षण किया। अचानक शिक्षा मंत्री के विद्यालय में पहुंचने पर विद्यालय में हड़कंप मच गया। जहाँ मंत्री दिलावर नें प्रार्थना गतिविधियों को बारीकी से देखा। बच्चों द्वारा प्रार्थना में प्रतिज्ञा, राष्ट्रगान और सुविचार सहित समाचार प्रस्तुति की सराहना भी की। वही स्कूल के शौचालय गंदगी और जर्जर होने पर मंत्री दिलावर नें नाराजगी भी जताई। वही सम्बंधित प्रिंसिपल को जल्द स्वच्छ्ता करवाने और मरम्मत कार्य को करने के निर्देश दिए। औचक निरिक्षण के दौरान विधार्थियो सहित शिक्षकों की उपस्थिति रजिस्ट्रर को भी देखा। वही स्कूली गतिविधियों के बारे में स्कूल शिक्षक सहित बच्चो से जानकारी ली गई।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर सुबह 10 बजे जोधपुर स्थित सर्किट हाउस से स्कूल निरिक्षण पर निकले। जिन्होंने बिना किसी को सूचना लगे महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय मंडोर का औचक निरिक्षण किया। इस दौरान प्रिंसिपल से उपस्थिति रजिस्ट्रर मंगवाया गया। जहाँ विधार्थियो और शिक्षकों की उपस्थिति की जाँच की गई। जिसके बाद फूलबाग़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिक्षा मंत्री का काफ़िला पंहुचा। जहाँ पहले से ही प्रार्थना प्रक्रिया चल रही थी। इस दौरान शिक्षा मंत्री से किसी को बिना बताएं बच्चों के पीछे प्रार्थना में खड़े हो गए। शिक्षिकाएं भी अपनी जिम्मेदारी के साथ प्रार्थना गतिविधियों में लगी रही। प्रार्थना में शिक्षा मंत्री नें बच्चों के बीच प्रार्थना, राष्ट्रगान किया। वही विधार्थियो द्वारा रोजाना सुविचार और समाचार की प्रस्तुति दी जाती है। मंत्री दिलावर नें सुविचार और आज के समाचार भी सुने। जिसके बाद विधार्थियो को दूध वितरण की प्रक्रिया को भी देखा। इस व्यवस्था की शिक्षा मंत्री मदन दिलावर नें भी सराहना की है। मंत्री दिलावर नें कहा कि शिक्षक विद्यालय की प्रार्थना सभा में राष्ट्रगान और स्कूल छुट्टी होने से 5 मिनिट पहले राष्ट्रगीत करवा रहे है। स्कूल प्रार्थना में सुविचार और समाचार प्रस्तुति की अच्छी व्यवस्था है।
शौचालय की गंदगी और जर्जर व्यवस्था देख नाराज हुए शिक्षा मंत्री
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फूलबाग़ में औचक निरिक्षण में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर नें स्कूल परिसर में शौचालय का निरिक्षण किया। इस दौरान शौचालय में गंदगी और टूटा-फूटा जर्जर अवस्था होने पर प्रिंसिपल को मौके पर बुलाकर शिक्षा मंत्री नें नाराजगी जताई। मंत्री दिलावर नें शिक्षा विभाग अधिकारियो को शौचालय में स्वच्छ्ता बनाएं रखने और शौचालय की जर्जर को मरम्मत करने के दिशा निर्देश दिए।

