IPL:सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हराया,डेब्यूटेंट गेंदबाज़ों का दमदार प्रदर्शन

Front-Page National Sports TATA IPL 2026

आईपीएल 2026 के 19वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स को पहली हार का सामना करना पड़ा है। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 57 रन से जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए हैदराबाद ने 6 विकेट पर 216 रन बनाए। कप्तान ईशान किशन ने 91 रन की शानदार पारी खेली, जबकि हेनरिक क्लासन ने 40 रन का योगदान दिया। राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट के लिए।

217 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई। डोनोवन फरेरा ने 69 और रवींद्र जडेजा ने 45 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

हैदराबाद की जीत में डेब्यू करने वाले गेंदबाज़ों ने अहम भूमिका निभाई। प्रफुल्ल हिंग और साकिब हुसैन ने 4-4 विकेट झटके। प्रफुल्ल हिंग ने पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर इतिहास रच दिया और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।इस हार के बावजूद राजस्थान पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर बना हुआ है, जबकि हैदराबाद जीत के बाद चौथे स्थान पर पहुंच गया है।