आईपीएल के मौजूदा सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स को चौथी हार का सामना करना पड़ा है। चेन्नई के चेपॉक मैदान पर खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से जीत दर्ज की।
192 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 160 रन ही बना सकी। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 90 रन तक 6 विकेट गिर गए थे। बाद में रोवमन पॉवेल और रमनदीप सिंह ने साझेदारी की, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
चेन्नई की ओर से नूर अहमद ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए। उन्होंने अजिंक्य रहाणे, कैमरन ग्रीन और रिंकू सिंह को आउट किया।
इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 192 रन बनाए। संजू सैमसन ने 48 रन, डेवाल्ड ब्रेविस ने 41 रन और आयुष म्हात्रे ने 38 रन की पारी खेली।
इस जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स पॉइंट्स टेबल में 8वें स्थान पर पहुंच गई है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स सबसे निचले पायदान पर बनी हुई है।

