पश्चिम बंगाल में अमित शाह का TMC पर हमला,गोरखा मुद्दा,घुसपैठ और भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई का वादा

Front-Page National Politics

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज बुधवार को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी, फालाकाटा और तुफानगंज में आयोजित विशाल जनसभाओं को संबोधित किया और तृणमूल कांग्रेस की सरकार में पश्चिमबंगाल में व्याप्त भ्रष्टाचार, हिंसा तथा घुसपैठ को लेकर ममता बनर्जी की जमकर आलोचना की और प्रचंड बहुमतके साथ भाजपा की सरकार बनाने के आह्वान किया। कार्यक्रमों के दौरान मंच परजलपाईगुड़ी से भाजपा सांसद जयंत कुमार राय, अलीपुरद्वार से भाजपा सांसद मनोज तिग्गा, राजगंज से प्रत्याशी दिनेश सरकार, जलपाईगुड़ी से प्रत्याशी अनंत देव अधिकारी, फालाकाटा से प्रत्याशी दीपक बर्मन, तुफानगंज से प्रत्याशी मालती रव रोय और नताबाड़ी से प्रत्याशी गिरिजा शंकर रॉय सहित अन्यनेतागण उपस्थित रहे। 

अमित शाह ने कहा कि जलपाईगुड़ी एकमहत्वपूर्ण राजनीतिक केंद्र है और ममता बनर्जी को सत्ता से हटाने की शुरुआत यहींसे करनी है। जलपाईगुड़ी की जनता ने सभी सातों सीटें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की झोली में डालने का मन बना लिया है। राजगंज और जलपाईगुड़ी मेंटीएमसी नेता ट्रांसपोर्टर और व्यापारियों से कट मनी लेते हैं, यह कट मनी का खेल ममताबनर्जी और भाईपो बंद नहीं कर सकते, यह केवल भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है। यहाँ बाढ़ राहत में ममता केगुंडे करोड़ों रुपये खा गए। पश्चिम बंगाल की जनता के कमल के निशान पर बटन दबाते हीइस सिंडिकेट माफिया को खत्म करने का कार्य शुरू हो जाएगा। बंगाल में चाय बागान कीइंडस्ट्री खत्म हो रही है, श्रमिकों के वेतन में बढ़ोतरी नहीं की जा रही, उन्हें भूमि का हक भी नहींदिया गया है। भाजपा सरकार बनने के बाद ढाई साल में हर चाय बागान में ₹500 से ज्यादा वेतन बढ़ोतरी कीजाएगी और हर श्रमिक को भूमि का पट्टा देकर भूमि का मालिक बनाया जाएगा।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जलपेश मंदिरबहुत पुराना मंदिर है और यहां कोई सुविधा नहीं है। चुनाव के बाद भाजपा सरकार बननेपर जलपेश मंदिर पर ₹50 करोड़ खर्च कर यात्रियों की सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। राजवंशी भाषाको आठवीं अनुसूची में लाने का काम भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार करेगी।जलपाईगुड़ी टी, टिम्बर और टूरिज्म के लिए जाना जाता था, लेकिन ममता बनर्जी ने इसमेंचौथा टी जोड़ दिया, टियर्स (आंसुओं) का टी। भारतीय जनता पार्टी के अनेक कार्यकर्ताओं पर ममताबनर्जी के गुंडों ने अत्याचार किया है। 23 अप्रैल को ममता बनर्जी का हिसाब जनता बराबर कर दे, गुंडों का हिसाब भारतीय जनतापार्टी बराबर कर देगी। भारत सरकार ने गोरखा समस्या के समाधान के लिए बहुत सारेप्रयास किए, मगर ममता बनर्जी साथ नहीं देतीं, इसीलिए एक इंटरलोक्यूटर बनाया गया है। चुनाव के बाद गोरखा समस्या कासंवैधानिक समाधान, भारतीय जनता पार्टी करेगी। पूरे बंगाल के सभी दलों के कार्यकर्ताओं पर जोझूठे राजनीतिक मुकदमे लगाए गए हैं, उन्हें भाजपा सरकार बनने के बाद वापस लिया जाएगा और गोरखा नेताओं पर लगाएगए सैकड़ों मामलों को भी वापस लेने का काम किया जाएगा। 

शाह ने कहा कि जलदापाड़ा बेल्ट में हाथीऔर तेंदुए लोगों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, लेकिन सरकार इस पर कोई ठोसकदम नहीं उठा रही। सिलतोर्शा नदी से दिन-दहाड़े बालू और मिट्टी की चोरी हो रही है, जबकि साल कुमार हाट और पलासबाड़ी में बाढ़ प्रभावित लोगों के पुनर्वास का काम भी नहीं हुआ। टोटो जनजाति को भीकोई लाभ नहीं मिला। ममता बनर्जी यह सोचती हैं कि बिना काम किए केवल हमले करकेचुनाव जीता जा सकता है। भाजपा कार्यकर्ता हमलों से डरने वाले नहीं हैं और इस चुनावमें तृणमूल कांग्रेस का कोई भी गुंडा जनता को नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा। भारतीयजनता पार्टी की सरकार बनने के बाद ममता बनर्जी के गुंडों के खिलाफ सख्त कार्रवाईकी जाएगी। संदेशखाली से लेकर पूरे बंगाल में माताएं-बहनें सुरक्षित नहीं हैं, पूरे राज्य से महिलाओं केसाथ अत्याचार की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन राज्य सरकार मौन रहती है। ममता बनर्जी कहती हैं कि महिलाओं को शाम केबाद घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए, ममता बनर्जी को शर्म करनी चाहिए। भाजपा सरकार बनने के बाद हम ऐसा सुरक्षितवातावरण बनाएंगे, जहां महिलाएं रात के दो बजे भी बिना भय के बाहर निकल सकें।

शाह ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बादउत्तर बंगाल में एम्स बनाया जाएगा, दार्जिलिंग से सुंदरबन तक नया नेशनल हाईवे बनाया जाएगा और 500 बेड का एक कैंसर अस्पताल भीबनाया जाएगा। उत्तर बंगाल में युवाओं के लिए आईआईटी और एक आईआईएम बनाया जाएगा, साथ ही एक खेल विश्वविद्यालयऔर एक ट्राइबल यूनिवर्सिटी भी बनाई जाएगी। दार्जिलिंग को एडवेंचर हेरिटेज में बदलाजाएगा और इसे टूरिज्म का सेंटर बनाया जाएगा। ममता बनर्जी चाहे जितनी कोशिश कर लें, भारतीय जनता पार्टी पूरेबंगाल से चुन-चुनकर घुसपैठियों को खदेड़ने का काम करेगी। उत्तर बंगाल में चार नएइंडस्ट्रियल शहर बनाने का काम भी भाजपा सरकार करेगी। कुछ लोगों को चार शादियों कीपरमिशन है और कुछ को एक शादी की, लेकिन भाजपा सरकार बनने पर किसी को भी चार शादी नहीं करने दी जाएगी।यूनिफार्म सिविल कोड लागू कर हर नागरिक के लिए समान नागरिक कानून लाने का कामभारतीय जनता पार्टी करेगी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि बंगाल के सभीकर्मचारियों को 45 दिन में सातवां वेतन आयोग के अनुसार तनख्वाह और डीए दिया जाएगा, महिलाओं के बैंक अकाउंट मेंहर महीने ₹3,000 ट्रांसफर किए जाएंगे और युवाओं को बेरोजगारी भत्ते के रूप में हर महीने ₹3,000 उनके बैंक अकाउंट में देनेका काम किया जाएगा। किसानों को अभी ₹6,000 सम्मान निधि के रूप में दिए जाते हैं, जिसे बढ़ाकर ₹9,000 किया जाएगा और गर्भवतीमाताओं को ₹21,000 तथा छह पोषण किट देने का काम भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार करेगी। 5 मई से सरकारी बसों मेंमहिलाओं को टिकट लेने की जरूरत नहीं होगी और गरीबों का ₹5 लाख तक का ऑपरेशन समेत पूराइलाज, मुफ्त में किया जाएगा। धान की एमएसपी को ₹3100 बढ़ाया जाएगा और विधवाओं, वरिष्ठ नागरिकों तथादिव्यांग जनों को हर महीने ₹2,000 देने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार करेगी।

अमित शाह ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिरबहुत पहले ही बन जाना चाहिए था लेकिन 550 साल तक मुगल, अंग्रेज, कांग्रेस और ममता ने रामलल्ला को टेंट में रखा था। 2019 में भाजपा सरकार बनने, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के बाद राममंदिर का निर्माण हुआ। ममता बनर्जी का करीबी हुमायूं कबीर केवल ढोंग करने के लिएउनसे अलग हुआ है और वह बंगाल की भूमि पर बाबरी मस्जिद बनाना चाहता है, लेकिन बंगाल भारत में है औरयहां किसी को बाबरी मस्जिद नहीं बनाने दिया जाएगा। इसी तरह कश्मीर से भी बहुत पहलेही धारा 370 हट जानी चाहिए थी, लेकिन 75 साल तक कांग्रेस, कम्युनिस्ट, ममता, सपा, बसपा और डीएमके ने इसे रोके रखा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 5 अगस्त 2019 को धारा 370 को समाप्त कर कश्मीर को हमेशा के लिए भारत का अभिन्न हिस्सा बना दिया।मनमोहन सिंह और ममता बनर्जी की सरकार के दौरान आए दिन आतंकी हमले होते थे औरआतंकवादियों को बिरयानी खिलाई जाती थी, लेकिन यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार आने के बाद उरीमें हमले के जवाब में सर्जिकल स्ट्राइक और पुलवामा के बाद एयर स्ट्राइक की गई, तथा पहलगांव में हमले के बादऑपरेशन सिंदूर कर घर में घुसकर आतंकवादियों को समाप्त करने का काम भारतीय जनतापार्टी ने किया।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश से आतंकवाद को समाप्त किया और नक्सलवादको भी समाप्त करने का काम किया गया है। त्रिपुरा, असम और बिहार में भाजपासरकार बन चुकी है और बंगाल में भी भाजपा सरकार बनानी चाहिए, जिसके बाद एक-एक घुसपैठिए कोचुन-चुनकर निकालने का काम भारतीय जनता पार्टी करेगी। ममता बनर्जी ने पूरे बंगाल कोभ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है। 26,000 युवाओं को नौकरी देने में फर्जीवाड़ा कर ममता बनर्जी के लोग ₹300 करोड़ खा गए और अब वे समझते हैं कि उन्हें कुछ नहीं होगा। बंगाल के लोग कमलके फूल पर बटन दबा दें, 5 तारीख के बाद बंगाल की जनता का खाया हुआ एक-एक पैसा सूद समेत वसूल कर वापसलाया जाएगा। ममता बनर्जी और टीएमसी ने कैश फॉर क्वेरी घोटाला, शिक्षक भर्ती घोटाला, एसएससी घोटाला, नगर पालिका भर्ती घोटाला, गाय माता की तस्करी काघोटाला, राशन घोटाला, मनरेगा घोटाला और पीएम आवास घोटाला किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बंगाल की जनता से वादा किया है कि ₹1 का भी भ्रष्टाचार न हो, ऐसी सरकार बंगाल में भारतीयजनता पार्टी बनाएगी।

शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 साल से देश के प्रधानमंत्री हैं और उससे पहले 12 साल गुजरात में मुख्यमंत्री रहे हैं, इस प्रकार 24 साल से वे शासन में हैं, फिर भी 24 साल में उन पर चार आने का भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। बंगाल में कटमनी समाप्त करना है, भ्रष्टाचार समाप्त करना है, सिंडिकेट को समाप्त करना है, गौ तस्करी बंद करनी है, सीमा पर बाड़ लगानी है, घुसपैठियों को निकालना है, राजवंशी भाषा को आठवीं अनुसूची में लाना है और गोरखाओं को न्याय दिलाना हैतो बंगाल की जनता को भारतीय जनता पार्टी को चुनकर सत्ता में लाना होगा। ये सभी कामममता बनर्जी नहीं कर सकतीं, यह केवल और केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मेंभारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है। अमित शाह ने बंगाल की जनता से भाजपा केसभी प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से जिताने और राज्य में भाजपा की सरकार बनाने काआह्वान किया।

अमित शाह ने कूचबिहार की जनसभा में कहा कि भाजपा कश्मीर से कन्याकुमारी और द्वारकासे गंगासागर तक, एक-एक घुसपैठिये को भाजपा चुन-चुनकर बाहर करेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर बंगालमें भाजपा एक जिले में एम्स, एक जिले में आईआईएम, एक में आईआईटी, एक में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, एक में कैंसर अस्पताल और एक में ट्राइबल यूनिवर्सिटी बनाएगी। बंगाल का बजट 4 लाख करोड़ है, जिसमें TMC ने मुसलमानों के लिए 5700 करोड़ रुपये दिए और उत्तर बंगालके लिए सिर्फ 1200 करोड़ रुपये दिए गए। उन्होंने आगे कहा कि तुफानगंज में जहाँ भी खुदाई होती है, मूर्तियाँ निकलती हैं। हम एकम्यूज़ियम बनाकर बंगाल की संस्कृति को संजोने का काम करेंगे। राजा नीलांबर से जुड़ी1200 साल पुरानीसभ्यता के इतिहास को भी इसी म्यूज़ियम में स्थान देंगे। यहाँ के कलाकारों और नाटककारोंके लिए एक संस्थान बनाने का काम करेंगे, और जूट मिलों को नई मशीनरी से पुनर्जीवित करने का काम भाजपा करेगी।

अमित शाह ने कहा कि बंगाल की तिजोरी पर जिन्होंनेडाका डाला है, उन सभी को चुन-चुनकर जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। घुसपैठियों को अभी तोचुनाव आयोग ने मतदाता सूची से निकाला है, भारत के नक्शे से भी उन्हें निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि बंगाल में भाजपासरकार बनते ही राजबंशी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाएगा और प्रसिद्ध नारायणीसेना के नाम से राज्य पुलिस यूनिट में नारायणी बटालियन की स्थापना की जाएगी।