खाटूश्यामजी मंदिर पहुंचीं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी,पूजा-अर्चना के साथ विकास कार्यों की समीक्षा

Rajasthan Rajasthan-Others

राजस्थान के सीकर जिले स्थित खाटूश्याम मंदिर में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाओं पर जोर दिया।

दर्शन के बाद उपमुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सभी कार्य तय समयसीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।

स्वदेश दर्शन योजना के तहत चल रहे प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करते हुए उन्होंने पार्किंग, कथा पंडाल और अन्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।