राजस्थान में 187 RAS अधिकारियों के तबादले,कई जिलों के ADM और SDM बदले गए

Jaipur Rajasthan

राजस्थान सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 187 RAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेशों में कई विभागों के निदेशक, अतिरिक्त निदेशक, ADM और SDM स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

फेरबदल के तहत गौ-पालन विभाग के निदेशक पंकज ओझा को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में निदेशक बनाया गया है, जबकि गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार कश्मि कौर राण को गौ-पालन विभाग का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। राजस्थान बीज निगम के प्रबंध निदेशक पद पर भी बदलाव किया गया है।

जिलों में भी कई अहम बदलाव हुए हैं। बामनवास SDM प्रियंका कड़ेला का तबादला चूरू जिले के तारानगर में किया गया है, जबकि मनीष कुमार जाटव को नया बामनवास SDM बनाया गया है। बौंली SDM के रिक्त पद पर रामसिंह राजावत की नियुक्ति हुई है। चौथ का बरवाड़ा SDM जोगेंद्र सिंह को डीग जिले के पहाड़ी में भेजा गया है।

तबादला सूची में जयपुर, जोधपुर, अजमेर, अलवर, बीकानेर, टोंक और चित्तौड़गढ़ समेत कई जिलों में ADM और विभागीय अधिकारियों की नई पोस्टिंग की गई है। सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को आगामी प्रशासनिक और राजनीतिक प्राथमिकताओं से जोड़कर देखा जा रहा है।