आचार्य प्रसन्नसागर जी के सानिध्य में ‘हर माह-एक उपवास’ कार्यक्रम,मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हुए शामिल

Jaipur Rajasthan

जयपुर, 07 फरवरी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को अंतर्मना आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी के सानिध्य में आयोजित ‘हर माह-एक उपवास’ कार्यक्रम में शामिल हुए। जयपुर के एंटरटेनमेंट पैराडाईज में हुए आयोजन में मुख्यमंत्री ने आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी से आत्मीय भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

शर्मा ने कहा कि हमारी संस्कृति में संतों और मुनियों का अहम योगदान है। जैन मुनि कठोर तपस्या के माध्यम से समाज को आध्यात्मिक दिशा प्रदान करते हैं तथा इनका मार्गदर्शन हमें जीवन में सही राह दिखाता है। उन्होंने कहा कि आचार्य श्री का जयपुर आगमन हम सब के लिए सौभाग्य का विषय है।

इस अवसर पर आचार्य श्री ने मुख्यमंत्री को ‘दिव्य मंगल भक्ति पाठ’ पुस्तक भेंट की। कार्यक्रम में जैन मुनि-साध्वी, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में साधक उपस्थित रहे।