सुनीता गहलोत बनी सिंगर:यूट्यूब पर अपलोड किया खुद का गाया लोकगीत, CM गहलोत की पत्नी हैं सुनीता

Entertainment Jaipur Jodhpur News Rajasthan

जोधपुर : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पत्नी सुनीता गेहलोत ने अनूठी पहल की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर राजस्थानी लोकगीत “ये शुभ घड़ियां” गाकर अपलोड किया है। जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। कुछ यूजर्स जहां इसे मुख्यमंत्री की पत्नी का हिडेन टैलेंट करार दे रहे हैं। वहीं कुछ का कहना है कि उन्हें राजस्थान की संस्कृति को बचाने के लिए इसी तरह गाने गाने चाहिए।

गहलोत ने बनाया खुद का यूट्यूब चैनल

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत ने आम जनता के बीच अपना लोकगीत पहुंचाने के लिए खुद का यूट्यूब चैनल “सिंगर सुनीता गहलोत” भी बनाया है। जिसपर 29 सितंबर की शाम को उन्होंने अपना पहला गाना अपलोड किया था। जिसे अब तक तीन हजार 500 से ज्यादा लोगों ने यूट्यूब पर देखा है। वहीं फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और ट्विटर पर भी सुनीता गहलोत का यह गाना अब चर्चा का विषय बन गया है।

सुनीता ने मां को किया याद

सुनीता गहलोत का यह पहला गाना है। जिसमें उन्होंने बन्ना-बन्नी की प्यारी सी झलक को दर्शाया है। इस गाने की कंपोज़र और सिंगर खुद सुनीता गहलोत ही हैं। वहीं गाने की शुरूआत में उन्होंने लिखा है कि इन गीतों को मेरी मां विवाह अवसर पर माधुर्य और उत्साह के साथ गाती थी। वहीं उनके लोकगीत को यही लग रहा है कि सुनीता गहलोत को सुर-ताल की अच्छी समझ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *