ग्राम रथ अभियान में उमड़ा जनसैलाब,उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

Jaipur Rajasthan

जयपुर:-उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गुरुवार को जयपुर जिले की पंचायत समिति तूँगा की ग्राम पंचायत अणतपुरा में आयोजित संध्या चौपाल एवं जनसुनवाई कार्यक्रम में भाग लिया। यह कार्यक्रम राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना है।

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ग्रामीणों के साथ आत्मीय संवाद करते हुए राज्य सरकार की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी और पात्र लोगों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।

कार्यक्रम के दौरान गोद भराई कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्र की गर्भवती माताओं की पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार गोद भराई कर न्यूट्रीकिट वितरित किए,। उपमुख्यमंत्री ने माताओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और जनसेवा के लिए सरकार की प्रतिबद्धता सदैव मजबूत रहेगी।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री कन्हैया लाल मीणा जी, भाजपा प्रत्याशी श्री चंद्रमोहन मीणा जी, मंडल अध्यक्ष श्री अनिल शर्मा जी, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित है।