उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने नांगल सुसावतान में की सांयकालीन चौपाल,ग्रामवासियों को जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

Jaipur Rajasthan

जयपुर।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने राज्य सरकार के प्रदेशव्यापी ग्राम विकास रथ अभियान के तहत शुक्रवार को आमेर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नांगल सुसावतान में आयोजित सांयकालीन चौपाल में भाग लेकर ग्रामीणों से संवाद किया।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने ग्रामवासियों को राजस्थान सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांव, गरीब, किसान, महिला और युवा सशक्तिकरण के संकल्प के साथ कार्य कर रही है तथा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और सरकारी सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

चौपाल कार्यक्रम में आमेर प्रधान बद्रीनारायण बागड़ा, उपप्रधान प्रदीप मीणा, मंडल अध्यक्ष हनुमान गुर्जर, प्रशासक ज्योति मीणा सहित क्षेत्र के अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।