शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस पार्टी की प्रेस वार्ता को झूठ का पुलिंदा बताया

Jaipur Politics Rajasthan

जयपुर 15 मई 2026। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस पार्टी की ओर से कि गई प्रेस वार्ता को झूठ का पुलिंदा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों को सांप सूंघ गया था
या मुँह पर फेवीकोल लग गया था ,जब उनके राज में लगातार पेपर आउट हो रहे थे। ये सभी लोग उसका मजा लूट रहे थे और धन कमा रहे थे। ऐसे समय पर गोविन्द सिंह डोटासरा और टीकाराम जूली कहां थे।

शिक्षा मंत्री ने कहा है कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पेपरलीक और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस रखती है। इसलिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस राज के समय हुए पेपरलीक पर कार्यवाही की ।