Skip to content
Thursday, July 16, 2026
Bharat 360 News

Bharat 360 Degree News

Round the clock, Around the world

  • National
  • Rajasthan
    • Jaipur
    • Jodhpur
    • Kota
    • Ajmer
    • Udaipur
    • Bikaner
    • Bharatpur
  • Business
  • Politics
    • Rajasthan Elections 2023
    • Himachal Elections 2022
    • Gujarat Elections 2022
  • International
  • Sports
  • Cricket
    • TATA IPL 2025
  • Entertainment
  • Youth
  • Jyotish/Religion
  • Language
    • हिंदी
    • English
site mode button

एमएसपी खरीद की समय सीमा बढ़ाने की मांग:ज्ञापन सौंपा गया,मुख्यमंत्री ने वंचित किसानों की उपज खरीद का दिया आश्वासन

Rajasthan Rajasthan-Others
Saturday, 30 May 2026, 22:57Saturday, 30 May 2026, 22:57Bharat 360 Reporter

कोटा/ बून्दी, 30 मई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शनिवार को बून्दी जिले के इंद्रगढ़ प्रवास के दौरान रास्ते में विभिन्न स्थानों पर किसानों से मिले। इस दौरान बड़ी संख्या में किसानों ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर समर्थन मूल्य पर चल रही खरीद प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया।

किसानों ने बताया कि 31 मई समर्थन मूल्य पर खरीद का अंतिम दिन है, लेकिन अभी भी अनेक किसानों को खरीद के लिए टोकन जारी नहीं हुए हैं। कई किसानों की उपज का तुलन-पत्र भी लंबित है, जिससे उनके समर्थन मूल्य पर उपज बेचने से वंचित रहने की आशंका बनी हुई है।

किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए बिरला ने तत्काल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से फोन पर चर्चा की। उन्होंने मुख्यमंत्री को स्थिति से अवगत कराते हुए आग्रह किया कि कोई भी पात्र किसान समर्थन मूल्य पर खरीद से वंचित नहीं रहे।

मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि जिन किसानों को अब तक टोकन जारी नहीं हो सके हैं या जो किसी कारणवश खरीद प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाए हैं, उनकी उपज भी समर्थन मूल्य पर खरीदी जाएगी। मुख्यमंत्री के आश्वासन की जानकारी मिलने पर किसानों ने लोकसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी बिरला के प्रयासों से कोटा संभाग में समर्थन मूल्य पर खरीद का लक्ष्य बढ़ाया गया था। निर्धारित 6 लाख मीट्रिक टन के लक्ष्य को बढ़ाकर 7.50 लाख मीट्रिक टन किया गया था, जिससे बड़ी संख्या में किसानों को अपनी उपज समर्थन मूल्य पर बेचने का अवसर मिला।

Tagged a large number of farmers submitted a memorandum to him and informed him about the problems related to the ongoing procurement process at the support priceBundiLok Sabha Speaker OM BirlaRajasthan

Post navigation

भुज में अमित शाह की सीमा सुरक्षा समीक्षा बैठक,घुसपैठ और तस्करी पर सख्ती के निर्देश;सीमावर्ती जिलों में निगरानी बढ़ाने पर जोर
जोधपुर में शेखावत का गहलोत पर तंज,बोले- “जब संवाद की ज़रूरत थी,तब चर्चा से बच रहे”

You May Like

अमेरिका ने इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर टैरिफ में दी छूट,एप्पल को बड़ी राहत

Saturday, 12 April 2025, 21:58Saturday, 12 April 2025, 21:58Bharat 360 Reporter

राजस्थान में 44 हज़ार करोड़ की रेल परियोजनाएं प्रगति पर:रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

Tuesday, 6 May 2025, 0:07Tuesday, 6 May 2025, 0:07Bharat 360 Reporter

राजू ठेहठ हत्या से जुड़ा प्रकरण
जिस जतिन-सतीश ने पोंख की पहाड़ी पर बिताई रात-प्रॉडक्शन वारंट पर दोनों गिरफ्तार
पुलिस पर की थी फायरिंग- सीआई हिम्मत सिंह ने दर्ज करवाया था मुकदमा

Tuesday, 31 January 2023, 17:28Tuesday, 31 January 2023, 17:28M Sharma

About Us

Bharat 360° News is a free for all news portal that publishes latest and most authentic news as it happens.

Share News :  news@bharat360degree.com

Email: contact@bharat360degree.com

Follow Us

Breaking-News breaking-news-english Front-Page Front Page English International Jaipur Jodhpur Jyotish Jyotish/Religion Kota Loksabha Election National National English Politics Rajasthan Rajasthan-Others Religion Sports Trending Uncategorized

0+

Active Users

Copyright © Three 60 Degree Medialabs Pvt. Ltd. | Theme: News Portal by Mystery Themes.