जयपुर में CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को थप्पड़,प्रदर्शन के दौरान हंगामा; कई युवक गिरफ्तार

Front-Page Jaipur Politics Rajasthan

जयपुर में नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को कुछ युवकों ने थप्पड़ मार दिए। घटना के बाद समर्थकों और विरोधियों के बीच तनाव बढ़ गया, जबकि पुलिस ने कई युवकों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया।

शहीद स्मारक पर आयोजित प्रदर्शन में अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया कि यह आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी और पेपर लीक के मुद्दों पर आंदोलन जारी रखने का ऐलान करते हुए 20 जून को दिल्ली कूच का आह्वान किया।

प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी को लेकर भी विवाद हुआ, कुछ लोगों के मोबाइल चोरी होने की शिकायतें सामने आईं। आंदोलनकारियों ने शिक्षा सुधार, भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और पेपर लीक पर रोक लगाने की मांग दोहराई।