जयपुर में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित आवास पर जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई में पानी, बिजली, सड़क और अतिक्रमण समेत विभिन्न जनहित के मुद्दे उठाए गए, जिनके समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया गया।
इससे पहले, विद्याधर नगर क्षेत्र के नांगल मंडल में आयोजित ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में भाग लेते हुए दिया कुमारी ने पौधारोपण किया और श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जनभागीदारी आधारित अभियान सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।
उपमुख्यमंत्री ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने और स्वच्छ, हरित एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

