पीएम के लाइव प्रसारण में लापरवाही,बाछोला पंचायत के वीडीओ व कनिष्ठ सहायक निलंबित

Rajasthan Rajasthan-Others

टी.आर सैनी
नैनवां, 4 जुलाई। बालोतरा जिले के पचपदरा में आयोजित एचपीसीएल रिफाइनरी उद्घाटन समारोह के दौरान प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण की व्यवस्था नहीं करना ग्राम पंचायत बाछोला के कार्मिकों को भारी पड़ गया। पंचायत समिति नैनवां के विकास अधिकारी नरेंद्र सिंह झाला ने ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) नरेश कुमार वर्मा एवं कनिष्ठ सहायक महेंद्र खींची को राजकीय कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार के निर्देशानुसार सभी ग्राम पंचायतों में एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कराने तथा ग्रामीणों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन ग्राम पंचायत बाछोला में न तो लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई और न ही कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम देखने पहुंचे ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं को पंचायत कार्यालय पर ताला लगा मिला तथा दोनों कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना विकास अधिकारी नरेंद्र सिंह झाला को दी। शिकायत मिलने पर कराई गई जांच में प्रथम दृष्टया राजकीय कार्य में लापरवाही सामने आने पर वीडीओ नरेश कुमार वर्मा और कनिष्ठ सहायक महेंद्र खींची को निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में दोनों का मुख्यालय पंचायत समिति नैनवां रहेगा। इस कार्रवाई के बाद पंचायत विभाग के कार्मिकों में हड़कंप मच गया है।
वही अन्य पंचायत के लोग भी धीरे धीरे आगे आकर पंचायत कार्मिको की शिकायत कर रहे हैं जिन्होंने किसी प्रकार का लाइव कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया