राजस्थान,मध्य प्रदेश और गुजरात में नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़ा 25 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार,ANTF का दावा

Jaipur Rajasthan

राजस्थान एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने मध्य प्रदेश के 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी सुखलाल को गिरफ्तार करने का दावा किया है। ANTF के अनुसार आरोपी पिछले करीब एक साल से फरार था और उसे ‘ऑपरेशन मादकर्भ’ के तहत चित्तौड़गढ़ से पकड़ा गया।

ANTF के आईजी विकास कुमार ने बताया कि सुखलाल राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में कथित तौर पर सक्रिय नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़ा रहा है। उनके मुताबिक आरोपी पर राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से एजेंसियों की निगरानी में था।

ANTF के आईजी विकास कुमार के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले खेती और शराब के ठेकों से जुड़ा था। बाद में उसने कथित तौर पर अफीम की अवैध खरीद-फरोख्त और तस्करी का नेटवर्क तैयार किया तथा विभिन्न राज्यों में इसकी सप्लाई करता था। एजेंसी का दावा है कि वह माल की डिलीवरी के लिए अलग-अलग रास्तों और वाहनों का इस्तेमाल करता था ताकि पहचान से बच सके।

ANTF के आईजी विकास कुमार ने कहा कि सूचना मिलने के बाद टीम ने भीलवाड़ा-चित्तौड़गढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर निगरानी की। एजेंसी के अनुसार शादी समारोह से लौट रहे आरोपी की कार का पीछा किया गया और घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

ANTF के आईजी विकास कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई मध्य प्रदेश में सक्रिय नशा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। उन्होंने लोगों से नशा तस्करी से जुड़ी किसी भी सूचना को ANTF के हेल्पलाइन नंबर पर साझा करने की अपील भी की है।