तृतीय श्रेणी शिक्षक संघर्ष समिति की शिक्षा मंत्री से सकारात्मक वार्ता

Jaipur Rajasthan

तृतीय श्रेणी शिक्षक संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित धरने को लेकर आज संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से भेंट वार्ता की। इससे पूर्व दोपहर 1:00 बजे प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश यादव से भी भेट वार्ता की इसके बाद प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री से मिला।

प्रतिनिधि मंडल की शिक्षा मंत्रीमदन दिलावर के साथ तृतीय श्रेणी अध्यापकों के ट्रांसफर को लेकर गंभीर चर्चा हुई।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि लेवल 1 और लेवल 2 प्रारम्भिक शिक्षा की महत्वपूर्ण कड़ी है इनके अथक प्रयासों से ही इस वर्ष 5 साल बाद सरकारी विद्यालय में नामांकन बढा है इसके लिए मैं इन सबको धन्यवाद देता हूं। राजस्थान सरकार और शिक्षा विभाग उनकी समस्याओं से भली-भांति अवगत है और संवेदनशील है तथा आगे भी सरकार तृतीय श्रेणी अध्यापकों के प्रति संवेदनशील रहेगी। पूर्व में भी भाजपा सरकार ने ही तृतीय श्रेणी अध्यापकों के तबादले किए थे।

शिक्षा मंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को विश्वास दिलाया कि तृतीय श्रेणी अध्यापकों के तबादले ट्रांसफर पॉलिसी लागू कर स्‍थानान्‍तरण किए जाएंगे। पॉलिसी लागू होने के बाद सभी तबादले पॉलिसी से होंगे। तबादला पॉलिसी में शिक्षकों को अपनी पसंद का जिला, ब्लॉक चयन करने की सुविधा होगी दी जाएगी जिससे किसी के साथ कोई भेदभाव ना हो।

स्‍थानान्‍तरण में दिव्यांगों, विधवा, एकल महिला, गंभीर रोग से पीड़ित शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाएगी ।

इसके अलावा अगले माह सितम्‍बर में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरकार तृतीय श्रेणी अध्यापकों का प्रमोशन भी करेगी। इसके लिए सरकार ने सभी तैयारियां प्रारम्‍भ कर दी हैं। मई 2026 में ही सभी जिलों को निर्देशित किया जा चुका है कि वह तृतीय श्रेणी अध्यापकों के प्रमोशन के लिए वरियता सूची तैयार करें ।

राज्य सरकार के अथक प्रयासों से ही सुप्रीम कोर्ट से निर्णय की कार्यवाही करवाई जा रही है ताकि तृतीय श्रेणी के अध्यापकों को द्वितीय श्रेणी में प्रमोशन का लाभ मिल सके।

प्रतिनिधि मंडल में तृतीय श्रेणी शिक्षक संघर्ष समिति के सर्व महेश कुमार सैनी, महिपाल दूत, सूरज भान सिंह, निर्मला मीना, सरिता चौधरी शामिल थे ।