मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ब्रिक्स मंत्रीगणों के सम्मान में आयोजित रात्रिभोज में शिरकत की

Jaipur Rajasthan

जयपुर, 6 अगस्त। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को ब्रिक्स देशों के मंत्रिगणों के जयपुर प्रवास के सम्मान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रात्रिभोज में विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल एवं केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद सहित ब्रिक्स देशों के गणमान्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि ब्रिक्स उद्योग एवं व्यापार मंत्रियों के सम्मेलन की मेजबानी करना राजस्थान के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस आयोजन से प्रदेश में वैश्विक निवेश एवं औद्योगिक सहयोग को प्रोत्साहन मिलेगा।

कार्यक्रम में राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा के अनुरूप विदेशी मेहमानों का आतिथ्य सत्कार किया गया। उल्लेखनीय है कि ब्रिक्स देशों के उद्योग एवं व्यापार मंत्रियों की बैठक जयपुर में 6 एवं 7 अगस्त को आयोजित हो रही है।