80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पीएम मोदी का संबोधन,बोले- 2047 तक विकसित भारत का सपना पूरा करना है

Front-Page National

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि आज का दिन देश के सपनों, संकल्प और सामर्थ्य के साथ आगे बढ़ने का अवसर है।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया और वोकल फॉर लोकल पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारतीयों को अपनी क्षमता पर भरोसा करते हुए आत्मनिर्भर भारत के निर्माण पर गर्व करना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन इलाकों को पहले ‘नो-गो एरिया’ माना जाता था, वहां अब शांति, विकास और नई उम्मीद दिखाई दे रही है। उन्होंने नक्सली हिंसा से प्रभावित क्षेत्रों में आए बदलाव का भी जिक्र किया।

उन्होंने भारत के लोकतांत्रिक और संवैधानिक ढांचे का उल्लेख करते हुए कहा कि देश के पास स्थिर सरकार, जीवंत लोकतंत्र, मजबूत न्याय व्यवस्था और मार्गदर्शन देने वाला संविधान है।

पीएम मोदी ने भारतीय उद्योग और उत्पादों की वैश्विक प्रतिस्पर्धा पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लागत, गुणवत्ता और व्यापकता पर विशेष ध्यान देना होगा। भारतीय कारखानों को प्रतिस्पर्धी बनाने के साथ उत्पादों को उपयोगकर्ता के अनुकूल और उनकी पैकेजिंग को बेहतर बनाने की जरूरत है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले वर्षों में बताई गई ‘सप्तधाराएं’ भारत को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने और नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगी।