राजस्थान में 53 RAS अधिकारियों के तबादले,कई उपखंड अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी

Jaipur Rajasthan

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 53 RAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। कार्मिक विभाग ने तबादला आदेश जारी कर अधिकारियों को अलग-अलग जिलों और विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

तबादलों में बड़ी संख्या में अधिकारियों को उपखंड अधिकारी (SDO) और उपखंड मजिस्ट्रेट के पद पर लगाया गया है। इसके अलावा कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त जिला कलक्टर, सहायक कलक्टर और प्रोटोकॉल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

किन अधिकारियों को कहां भेजा गया?

जयसिंह-।। को पीपलखूंट (प्रतापगढ़), हर्षित वर्मा को रामगंज मंडी (कोटा), सुखाराम पिण्डेल को रामसर (बाड़मेर) और देवेन्द्र सिंह परमार को डीग का अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

दिपांशु सांगवान को नैनवां (बूंदी), वीरमा राम को शिव (बाड़मेर), राजवीर सिंह यादव-।। को डीडवाना, जे.पी. बैरवा को शाहपुरा (जयपुर), राकेश कुमार न्योल को सरमथुरा (धौलपुर) और अनुप सिंह को सपोटरा (करौली) का उपखंड अधिकारी बनाया गया है।

लाखन सिंह गुर्जर को कुचामन सिटी का अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, नीरज मिश्रा को भीम (राजसमंद), सीता शर्मा को मूंडवा (नागौर), भवानी सिंह को बाड़मेर और विकास मोहन भाटी को आसींद (भीलवाड़ा) का उपखंड अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा पंकज बड़गूजर को बहरोड़, रवि कुमार को हनुमानगढ़, रामकिशोर मीणा-।। को सामान्य प्रशासन विभाग में प्रोटोकॉल अधिकारी और अशोक कुमार को राजस्थान आवासन मंडल, जयपुर में उप सचिव बनाया गया है।

दूसरे चरण में भी कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

तबादला सूची में संजीव कुमार खेदड़ को दौसा में सहायक कलक्टर (मुख्यालय), विष्णु बंसल को कुम्हेर (डीग), मनस्वी नरेश को निवाई (टोंक) और संजीव कुमार वर्मा को कोटकासिम का उपखंड अधिकारी बनाया गया है।

निरमा बिश्नोई को सुहागपुरा (प्रतापगढ़), सुशील कुमार सैनी को नोहर, सविता शर्मा को खंडार (सवाई माधोपुर), राजीव बडगुजर को पीसांगन (अजमेर) और राम लाल मीणा को भीनमाल (जालोर) का उपखंड अधिकारी नियुक्त किया गया है।

रणछोड़ लाल को जायल (नागौर), मोहन चौधरी को प्रतापगढ़, रजत को हिंडौन (करौली), अमृता खंडेलवाल को दांतारामगढ़ (सीकर) और अरविंद कविया को थानागाजी (अलवर) का उपखंड अधिकारी बनाया गया है।

वहीं रेखा यादव को बांदीकुई (दौसा) में सहायक कलक्टर, भाग चंद रैगर को बांसवाड़ा में उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट, श्याम सुंदर बेनीवाल को बदनोर (ब्यावर) और अल्का श्रीवास्तव को बयाना (भरतपुर) का उपखंड अधिकारी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा मुकेश चौधरी-। को एचसीएम रीपा, जयपुर में उप निदेशक और पंकज कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग, जोधपुर में प्रोटोकॉल अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को नई तैनाती के मुताबिक कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।