राजस्थान के मीडिया जगत में एक अहम बदलाव के तहत फर्स्ट इंडिया ग्रुप के सीईओ और मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रबंधन ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।
जयपुर में आयोजित विदाई समारोह में फर्स्ट इंडिया ग्रुप के सीएमडी डॉ. जगदीश चंद्र ने पवन अरोड़ा के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि अरोड़ा के नेतृत्व में समूह ने डिजिटल, तकनीक और इवेंट्स के क्षेत्र में विस्तार किया।
पवन अरोड़ा ने इसके बाद ‘सच बेधड़क’ मीडिया ग्रुप के सीएमडी के रूप में नई जिम्मेदारी संभाली है। उनके नेतृत्व में ‘गणगौर’ चैनल, ‘सच बेधड़क’ चैनल और ‘सच बेधड़क’ समाचार पत्र का संचालन किया जाएगा।
डॉ. जगदीश चंद्र ने स्पष्ट किया कि वे पहले की तरह फर्स्ट इंडिया ग्रुप के सीएमडी बने रहेंगे और इस बदलाव को प्रतिस्पर्धा के बजाय मीडिया जगत में दो समूहों के बीच एक नए और सकारात्मक संबंध के रूप में देखा जाना चाहिए।

