राजस्थान में 7 RAS अधिकारियों के तबादले,कार्मिक विभाग ने जारी की नई सूची

Jaipur Rajasthan

राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग ने सात आरएएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। राजलक्ष्मी गहलोत को अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू-अभिलेख), चित्तौड़गढ़ नियुक्त किया गया है।

तबादला सूची के अनुसार जगत राजेश्वर को उप सचिव, राजस्थान राज्य महिला आयोग बनाया गया है। जयपाल सिंह राठौड़ को ब्यावर का एसडीएम नियुक्त किया गया है।

कार्तिकेय मीणा को अकलेरा, पूजा मीणा को भवानीमंडी, सुनिता यादव को नोहर और बनवारी लाल बैरवा को भादरा में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।