राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग ने छह आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। सूची के अनुसार कुमारी प्रज्ञा केवलरमानी को आयुक्त, जनजाति क्षेत्रीय विकास (TAD), उदयपुर के साथ आयुक्त देवस्थान विभाग, जयपुर का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है।
एस. गुईटे को सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस, एचसीएम रीपा, जयपुर में विशेषाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं अविचल चतुर्वेदी को आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्तालय, जयपुर बनाया गया है।
खजान सिंह को उदयपुर संभाग का संभागीय आयुक्त नियुक्त किया गया है। सोहन लाल को संयुक्त शासन सचिव, कृषि (ग्रुप-2) विभाग और दिव्यांश सिंह को संयुक्त शासन सचिव, शिक्षा विभाग, जयपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

