उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में बच्चों से किया संवाद,गर्भवती माताओं की गोद भराई और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

Jaipur Rajasthan

जयपुर।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज आमेर विधानसभा क्षेत्र के घटवाड़ा स्थित आदर्श आंगनवाड़ी पाठशाला में ‘विकसित भारत–जन सेवा अभियान’ के अंतर्गत आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया भी मौजूद रहे।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने नन्हे-मुन्ने बच्चों एवं लाभार्थी परिवारों से संवाद किया। बच्चों के पोषण और स्वस्थ विकास के उद्देश्य से उन्हें न्यूट्री बार वितरित किए गए। वहीं गर्भवती माताओं की गोद भराई की रस्म भी संपन्न कर उन्हें सुखद एवं स्वस्थ मातृत्व जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम के दौरान समाज के अंतिम पायदान तक पोषण, स्वास्थ्य और स्नेह की सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा सहायिकाओं का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर सेवा, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े प्रयासों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में जिला मंत्री जेपी खोजी , मंडल अध्यक्ष पंकज शर्मा व रामचंद्र सैनी , विभागीय अधिकारी, मातृशक्ति एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।